Sunday, September 30, 2018

UPTET 2018 Exam pattern

UPTET 2018 exam pattern 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा चार नवंबर को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in से कर सकते हैं। यहां जानें परीक्षा का पैटर्न:
उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा के दो पेपर होंगे यूपीटीईटी में सभी प्रश्न एक सही उत्तर के साथ चार विकल्प वाले बहुविक्लपीय प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक होगा। नकारात्मक मूल्याकंन नहीं होगा।

पहला प्रश्न पत्र ऐसे व्यक्तियों के लिए होगा जो क्लास 1-5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।  (प्राथमिक स्तर)
दूसरा प्रश्न पत्र ऐसे व्यक्तियों के लिए होगा जो क्लास 6-8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। ( उच्च प्राथमिक स्तर) 
जो दोनों स्तर  क्लास 1-5 तक और क्लास 6-8 के लिए शिक्षक बनना चाहते है उन्हें दोनों पेपरों में शामिल होना होगा। 

UPTET 2018: यूपी टीईटी के लिए आवेदन यहां upbasiceduboard.gov.in से करें आवेदन

पहले पेपर का पैटर्न अवधि 2.30 घंटे यानी 150 मिनट
विषय- प्रश्नों की संख्या
बाल विकास एंव शिक्षण विधि-      प्रश्न- 30 MCQ अंक -30
भाषा प्रथम हिंदी ----प्रश्न- 30 MCQ अंक -30
भाषा द्वितीय ( अंग्रेजी अथवा उर्दू अथवा संस्कृत में से कोई एक) प्रश्न- 30 MCQ अंक -30
गणित-----प्रश्न- 30 MCQ अंक -30
पर्यावरणीय अध्ययन प्रश्न- 30 MCQ अंक -30
कुल --150 MCQ अंक -150
दूसरे पेपर का  पैटर्न अवधि 2.30 घंटे यानी 150 मिनट
विषय- प्रश्नों की संख्या
बाल विकास एंव शिक्षण विधि-      प्रश्न- 30 MCQ अंक -30
भाषा प्रथम हिंदी ----प्रश्न- 30 MCQ अंक -30
भाषा द्वितीय ( अंग्रेजी अथवा उर्दू अथवा संस्कृत में से कोई एक) प्रश्न- 30 MCQ अंक -30
क गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए गणित/विज्ञान
ख सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन
ग-अन्य किसी शिक्षक के लिए क अथवा ख कोई भी
-प्रश्न- 60 MCQ अंक -60

कुल --150 MCQ अंक -150   .....

Labels: ,

Tuesday, September 25, 2018

SSC jobs for 10th, 12th Graduate

1141 SSC Sarkari Naukri 2018::कर्मचारी चयन आयोग यानि SSC ने अलग अलग पदों पर सरकारी नौकरी निकाली है। कुल 1, 141 पद हैं जिन पर भर्ती की जाएगी। अगर आप 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट हैंतो योग्यतानुसार आवेदन किए जा सकते हैं। अलग-अलग कुल 130 पोस्ट हैं जिनके 1 हज़ार 141 खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए ये प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। यानि  वक्त बेहद कम बचा है। अगर आप भी इच्छुक और योग्य हैं इन पदों पर आवेदन करने के लिए तो अप्लाई कर सकते हैं लेकिन आवेदन से पूर्व इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन और चयन की प्रक्रिया जान लेना ज़रूरी है ताकि आवेदन में किसी तरह की कोई गलती ना हो। नीचे अधिकारिक विज्ञापन का लिंक दिया जा रहा है। तो वही हम भी आपको इन पदों से संबंधित जानकारियां दे रहे हैं दो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगी।   
पद का नाम और संख्यास्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने अलग-अलग 130 पोस्ट पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 1, 141 पद हैं जिन्हे भरा जाना है।  

 शैक्षिक योग्यता हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित है लिहाज़ा अधिकारिक विज्ञापन पर जाकर आप पदानुसार योग्यता देख सकते हैं। अपनी योग्यता के अनुसार ही आवेदन करें। अधिकारिक विज्ञापन का लिंक नीचे दिया गया है।  

 आयु सीमा आयु सीमा हर पद के लिए अलग-अलग निर्धारित है जिसकी जानकारी अधिकारिक विज्ञापन से लें। वही खास श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 5 साल, ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी गई है।  

 आवेदन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं जिसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। वही विस्तार से पूरी जानकारी अधिकारिक विज्ञापन पर दी गई है। जहां से आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानी जा सकती है। लेकिन याद रहे आवेदन करने की आखिरी  तारीख 30 सितंबर है। 

 चयन प्रक्रिया इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। 

Labels:

Saturday, September 15, 2018

15 september is celebrated as

15 september is celebrated as   

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस: 15 सितंबर 

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. यह दुनिया में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है. IDD के लिए विषय 'Democracy under Strain: Solutions for a Changing World' है.

यह दिवस लोकतंत्र के प्रचार और एकीकरण के लिए समर्पित राष्ट्रीय कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए 2007 में एक प्रस्ताव के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था. यह दिवस पहली बार 2008 में मनाया गया था.

एंटोनियो गुटेरेश संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है

Labels: , , ,